फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के नाम से फर्जी आईडी बना गलत पोस्ट करने की पुलिस को शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नलवा हलके से इनेलो विधायक रणबीर गंगवा के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर उसमें गलत पोस्ट करने पर पुलिस को शिकायत की गई है। विधायक के भतीजे रामचंद्र गंगवा ने आजाद नगर थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में रामचंद्र ने बताया कि उसके चाचा नलवा हलके से विधायक हैं। उनके नाम पर किसी ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना रखी है और उसका दुरुपयोग कर उसके चाचा विधायक रणबीर गंगवा के नाम से गलत पोस्ट डाल रखी है। उसने पुलिस ने उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पोस्ट में
पिछले कई दिनों से विधायक रणबीर गंगवा के बारे में अफवाह चल रही थी कि वे भाजपा में शामिल होंगे। इसी प्रकार इस फर्जी फेसबुक आईडी में रणबीर गंगवा के साथ भाजपा के अमित शाह की फोटो अटैच करते हुए लिखा कि 25 फरवरी को रणबीर गंगवा के घर अमित शाह का खाना है। इसी पोस्ट पर विधायक के भतीजे ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें