फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल सोनी मर्डर के तीनों आरोपी भेजे तीन दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सदर थाना पुलिस ने ई-कार्ट कंपनी के कर्मचारी अनिल सोनी की हत्या के तीनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया। यहां से उनको तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आजाद नगर निवासी प्रवीण कुमार, न्यू ऋषि नगर निवासी मुकुल और पटेल नगर निवासी वरुण का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

आरोपी वरुण सेक्टर-16/17 में पीरा नाम से कैफे चलाता है। पुलिस ने तीनों को कैफे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वे पार्टनरशिप में बिजनेस करना चाहते थे, लेकिन उनके पास रुपये नहीं थे। इससे कोई बिजनेस करने का प्लान सिरे नहीं चढ़ रहा था। उन्होंने आखिरकार किसी कुरियर वाले का माल छीनकर उनके रुपयों से बिजनेस करने का प्लान बनाया था। उन्होंने ई-कार्ट कंपनी से एक मोबाइल फोन बुक कराकर किराये पर लिए आजाद नगर के कमरे का पता दिया था। वारदात वाले दिन 24 फरवरी को कुरियर कर्मचारी सूर्यनगर निवासी अनिल सोनी का उनके पास फोन आया था। उसने पूछा था कि आपका कमरा कौन सी जगह है। उसके बाद वह बाइक पर उनके कमरे पर पहुंचा था। उसके पास बड़ा बैग था। उन्होंने उसे कमरे में बुलाकर बंधक बना लिया था। उन्होंने लात-घूसों से पिटाई कर और गला दबाकर अनिल की हत्या कर दी थी। वे 3.80 लाख रुपये के मोबाइल लेकर दिल्ली फरार हो गए थे। वे वहां 2.80 लाख रुपये में मोबाइल बेच आए थे। वे रात को लौटे तो पुलिस का नाइट डोमिनेशन चल रहा था। पुलिस कर्मचारी हर मुख्य चौक पर मौजूद थे। तीनों ने बताया कि वे नाइट डोमिनेशन खत्म होने के बाद साढे़ चार बजे दो बाइक पर शव गंगवा रोड पर चौधरी रिसोर्ट के पास खाली प्लॉट में ले गए थे। फिर वहां शव जला दिया था। पुलिस ने सुबह शव कब्जे में लिया था। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की थी। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज किया था।
वर्जन
पुलिस ने आरोपियों से मृतक की बाइक, सामान और दो बाइक बरामद करनी हैं। इसके अलावा आरोपियों का वह मोबाइल बरामद करना है, जिससे बात होने पर अनिल उनके कमरे पर पहुंचा था। अब आरोपियों को तीन दिन बाद कोर्ट में पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कुमार, चौकी इंचार्ज आजाद नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें