फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल के बालक से कुकर्म करने का आरोपी बाबा भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पुलिस ने कैमरी रोड की एक कॉलोनी में छह साल के एक बालक के साथ कुकर्म करने के आरोपी बाबा विचार पुरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कैमरी रोड का एक आदमी वीरवार को आजाद नगर चौकी में पहुंचा था। उसने वहां शिकायत दी थी कि बाबा विचार पुरी ने उसके छह साल के बेटे के साथ गलत काम किया है। बच्चे ने उनको बताया है कि बाबा उसको बहला-फुसलाकर छत पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। वह रोने लगा तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आजाद नगर चौकी पुलिस की टीम ने सिविल अस्पताल में बालक की मेडिकल जांच कराई थी। इसमें उससे कुकर्म की पुष्टि हो गई थी। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर नामजद बाबा को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आरोपी बाबा को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें