अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
चंडीगढ़ रोड के एक कस्बे की एक किशोरी को मोहल्ले का युवक बुधवार रात को शादी का झांसा देकर हिसार भगा लाया। फिर युवक ने रिश्तेदार के घर उससे छेड़छाड़ की। पता चलने पर परिजन वीरवार सुबह किशोरी को घर ले गए। महिला थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
किशोरी ने महिला थाना में शिकायत देकर कहा कि मोहल्ले का युवक धर्मपाल बुधवार शाम को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर उसे बाइक पर हिसार ले आया। वह यह भी बोला कि तुम्हारी बुआ बुला रही है। घटना के समय उसके परिवार वाले बाहर गए हुए थे। युवक उसे हिसार में एक रिश्तेदार के घर ले आया और उसने वहां उसके साथ छेड़छाड़ की। बाद में परिजन पता लगने पर वीरवार को उसे घर ले गए। वहां दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बात हुई, मगर सहमति नहीं बनी। किशोरी ने कहा कि युवक ने उसको शादी का झांसा दिया था। महिला थाना की एएसआई सुलेखा ने शिकायत के आधार पर नामजद के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगाने, छेड़छाड़ करने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाकर रिश्तेेदार के घर ले जाकर छेडछाड़