फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या को अंजाम देने आए दो आरोपी काबू, दो पिस्तौल व 7 जिंदा कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। हत्या के इरादे से शहर में घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने दो पिस्तौल और 7 कारतूस भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आरोपी इंदिरा नगर हिसार निवासी रमन और सीसवाल निवासी राजू उर्फ सूरजभान के रूप में हुई है। दोनों पर पहले से आधा दर्जन के करीब आपराधिक मामले चल रहे हैं और उन पर धौलिया गुर्जर की हत्या का भी आरोप है।
विज्ञापन

अर्बन स्टेट चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो जवान लड़के पुष्पा कॉम्प्लेक्स के समीप खंडहर बिल्डिंग में हथियार लिए हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम का गठन कर दोनों लड़कों को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता हरीश भारद्वाज के अनुसार आरोपी रमन से एक पिस्तौल छह जिंदा कारतूस के साथ लोडेड बरामद हुई, जबकि आरोपी राजू उर्फ सूरजभान से एक 315 बोर देसी पिस्तौल बरामद हुई, जिसमें से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ पर आरोपी रमन ने बताया कि उसकी हिसार के ही नीरज उर्फ नीरू के साथ काफी दिनों से मुकदमेबाजी चल रही है, उसकी हत्या करना ही उसका मकसद था। धौलिया गुर्जर का मर्डर करने में रमन व नीरू दोनों आरोपी थे। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस के आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को हवालात में बंद कर दिया गया है। वीरवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें