फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अज्ञात वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मारने से स्याहड़वा गांव निवासी 36 वर्षीय मुकेंद्र की मौत हो गई। मुकेंद्र के बड़े भाई अजीत ने बताया कि 28 मई की शाम करीब सात बजे वह बाइक पर सवार होकर हांसी से अपने गांव स्याहड़वा की ओर आ रहे थे। रास्ते में उमरा गांव में प्याऊ के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिस कारण बाइक सड़क के किनारे जा गिरी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से चिकित्सकों द्वारा सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल में पहुंचे। इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब आठ बजे मुकेंद्र ने दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। भाई अजीत ने बताया कि मुकेंद्र की शादी को लगभग सात साल बीते थे। उसका एक बेटा और एक बेटी हैं। वह खेती का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें