हिसार। सड़क हादसे में खरकड़ी निवासी 22 वर्षीय प्रवीण की मौत हो गई, जबकि सरीपाल घायल हो गया। प्रवीण के दादा पालसिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे प्रवीण और सरीपाल दोनों बाइक पर सवार होकर हिसार से अपने गांव खरकड़ी की तरफ आ रहे थे। रास्ते में आते समय गांव खरकड़ी से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया और सरीपाल को भी काफी चोटें आई। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान प्रवीण ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया, जहां शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना पुलिस ने सरीपाल के बयान पर मुकदमा दर्ज कर वाहन-चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रवीण अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था और उसकी एक बहन है, जो शादीशुदा है।