फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेडमार्ट के डायरेक्टर आनंदपाल का बेटा अमित कुमार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। फ्रर्जी चिट फंड कंपनी के डायरेक्टर आनंद पाल के बेटे अमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमित ही इस पूरे फ्रॉड का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। पुलिस ने छापेमारी करके अमित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कहां से गिरफ्तार किया है, इस बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है। आरोपी अमित बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

कंपनी के बारे में जानकारी व पूछताछ के लिए पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड की मांग करेगी। चार दिन पहले पुलिस इस मामले में अमित के पिता व कंपनी के डायरेक्टर आनंद पाल को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी आनंद पाल को कोर्ट में पेश करके तीन दिन का रिमांड लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से तीस लाख रुपये व लैपटॉप बरामद कर चुकी है। हालांकि लैपटॉप से कंपनी से जुड़ा डेटा डिलेट किया जा चुका है। पुलिस ने लैपटॉप से डिलीट डाटा रिकवर करने के लिए उसको सीज करके जांच के लिए आईटी टीम के पास भेज दिया है। आनंद पाल ने अपने रिमांड में पुलिस को बताया था कि पूरे फ्रॉड का मास्टर माइंड उसका बेटा अमित है। अमित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस कंपनी को शुरू किया था। कंपनी के प्रचार को लेकर हर तरह के कार्यक्रम में यही आगे रहता था। पुलिस आरोपी से इस बारे में जानकारी जुटना चाहती है कि आरोपी ने इस कंपनी को किसके साथ मिलकर शुरू किया है। इसके अलावा कंपनी ने कुल कितने लोगों से फ्रॉड करके कुल कितनी संपत्ति अर्जित की है। जो पैसा इनके पास आया है वो कहां पर इन्वेस्ट किया है। इसके अलावा पुलिस को उस इंजीनियर की भी तलाश है, जिसने यह सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इस मामले में कुल 16 आरोपी हैं, जिनमें से तीन को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें से दो आरोपियों से पुलिस कुल 61 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें