फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक पर उसी के गांव के लोगों ने किया हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक पर उसी के गांव के लोगों ने किया हमला, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी। दुकान में बैठकर चाय पी रहे एक युवक पर उसी के गांव के दो लोगों ने अपने अन्य साथी के साथ अचानक हमला बोल दिया। बाइक पर आए हमलावर युवक को बुरी तरह से जख्मी कर मौके से फरार हो गए। आरोप है कि जाते वक्त युवक को धमकी भी दी कि अगर इस मामले के बारे में किसी को भी कुछ बताया तो उसे जान से मार देंगे। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लीलस गांव का सतबीर बिश्नोई पेशे से चालक है और वह अपनी गाड़ी को ऑटो मार्केट में ठीक करवाने के लिए आया हुआ था। इस दौरान वह दुकान में बैठकर चाय पीने लगा तो उसी के गांव के विजय, सुग्रींव और उनका एक अन्य साथी उसके पास आए और उस पर लाठियों से हमला बोल दिया। इनके बीच हुए झगड़े के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। हमलावर उसे बुरी तरह से जख्मी हालत में छोड़कर बाइक पर फरार हो गए। पीड़ित सतबीर के मुताबिक उसकी हमलावरों के साथ कोई रंजिश भी नहीं है, और उन्होंने बेवजह उसके साथ मारपीट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें