फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल पर हमला,खाना खा रहे ड्राईवरों से पैसे लूटकर भागे हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। दिल्ली रोड पर स्थित होटल पर वीरवार देर रात को चार गाड़ियों में सवार होकर आए दर्जनों हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। हमलावर होटल पर खाना खा रहे चालकों को पीटकर उनसे पैसे छीनकर फरार हो गये।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में ट्रक ड्राईवर अरुण ने बताया कि वीरवार को वह अपने ट्रक में राजस्थान के खाजूवाला से लेबर लेकर यूपी के बदायूं जा रहा था। जब देर रात वह हिसार पहुंचा तो खाना खाने के लिए दिल्ली बाईपास पर गुजराती होटल में रुक गया। खाना खाने के दौरान शहर की तरफ से चार गाड़ियों में दर्जनों हथियारबंद लोग होटल में आए। होटल के सामने पहुंचते ही गाड़ियों से उतरकर दो हवाई फायर किए। हमलावरों ने होटल में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। हमलावरों ने अपने साथ कुल्हाड़ी, डंडे, गंड़ासी ली हुई थी। हम कुछ समझ पाते इससे पहले होटल का स्टाफ वहां भाग गया। होटल वालों के भागने के बाद हमलावरों ने खाना खाने के लिए रुके ड्राईवरों को पीटना शुरू कर दिया। अरुण के अनुसार हमलावरों ने लाठी, डंडो से उसे पीटा और उसकी जेब में रखे पैसे छीन लिए। हमलावरों ने अन्य ट्रक ड्राईवर रामू व सुभाष को भी पीटकर घायल कर दिया। होटल पर 15 मिनट तक लूट करने के बाद हमलावर गाड़ियों मेें सवार होकर शहर की तरफ चले गये। अरुण के अनुसार हमलावरों की पिटाई से घायल वो तीनों लोग काफी देर तक वहां बेसुध पड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी के अनुसार हाईवे पर होटल में हुई घटना की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी। उसके बाद पुुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर वहां से भाग चुुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें