फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से कार में आते थे जनरेटर की बैटरी चुराने, दो गिरफ्तार, शहर में 32 से ज्यादा वारदात स्वीकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीएलए की मार्केट के जेनरेटरों से बैटरियां चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर के अंकुर और पश्चिमी विहार के संदीप कालड़ा को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पीएलए चौकी पुलिस ने इस संबंध में ने चार फरवरी को अनजान के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पीएलए चौकी इंचार्ज जगदीश चंद्र ने बताया कि चार फरवरी को पीएलए मार्केट से 10 जेनरेटर की बैटरी चोरी हुई थीं। वहां लगे सीसीटीवी में दोनों आरोपियों और गाड़ी की फुटेज कैद हो गई थी। गाड़ी के नंबरों के आधार पर जांच की और अंकुश और संदीप कालड़ा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि हिसार से पहले गुरुग्राम, फरीदाबाद और रोहतक में 50 से ज्यादा जेनरेटरों की बैटरी कर चुके हैं। उसके बाद नवंबर 2017 में हिसार को टारगेट बनाया। उन दोनों के पास गाड़ियां हैं। वे दो कार लेकर यहां आते थे और जेनरेटर की बैटरियां चोरी कर दिल्ली चले जाते थे। वहां पर कबाड़ी को बैटरियां बेच देते थे। उन्होंने बताया कि रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 50 से अधिक वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि वे नशेड़ी हैं। बैटरी बेचकर नशे का जुगाड़ करते थे।
विज्ञापन

सेक्टर-13 था निशाने पर
जेनरेटरों की बैटरी चोरी करने वाले दोनों आरोपियों के निशाने पर सेक्टर-13 था। अधिकतर बैटरियां दोनों ने वहीं से चोरी की हैं। सेक्टर-13 के बाद पीएलए, सेक्टर-14, मॉडल टाउन एरिया को निशाना बनाया।
विज्ञापन

इन वारदातों को दिया अंजाम
11 नवंबर को सेक्टर-27-28 से सात बैटरियां, 28 नवंबर को सेक्टर-13 के शॉपिंग कांप्लेक्स से दो जेनरेटरों की बैटरियां चोरी कीं। 30 जनवरी को मॉडल टाउन में गर्ग अस्पताल के सामने से एक जेनरेटर, 31 जनवरी को सेक्टर-13 से तीन बैटरियां, 1 फरवरी को सेक्टर-13 से एक बैटरी, चार फरवरी को पीएलए मार्केट से 10 बैटरियां चोरी कीं। पांच फरवरी को सेक्टर-13 से दो बैटरियां चुराईं। आठ फरवरी को अर्बन एस्टेट में वारदात की और एक बैटरी चोरी की। 20 फरवरी को मॉडल टाउन से एक बैटरी चोरी की। 21 फरवरी को सेक्टर-13 से एक, ग्रीन स्कवेयर मार्केट से दो और सेक्टर-14 से दो बैटरी चोरी की थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें