फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को काले झंडे दिखाने पर गिरफ्तार कांग्रेसी कार्यकर्ता जमानत पर रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मुख्यमंत्री को रोड शो के दौरान काले झंडे दिखाने पर वीरवार को गिरफ्तार किए कांग्रेसी कार्यकर्ता मनोज टांक और अभिलाष सैनी को अदालत ने शुक्रवार को जमानत दे दी। जमानत पर रिहा होने के बाद मनोज टांक ने कहा कि भाजपा जोर-जबरदस्ती कर जनता और कांग्रेस की आवाज को नहीं दबा सकती। महीनों से जनता की मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, सड़क नहीं मिलने पर युवा कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री का काले झंडे दिखाकर विरोध किया गया। मगर मुख्यमंत्री लोकतंत्र का गला घोटने पर आमादा है। जमानत मिलने के बाद मनोज टांक और अभिलाष सैनी कांग्रेस भवन पहुंचे। मनोज टांक ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले चार साल से कोई विकास कार्य नहीं किए और विकास का ढिंढोरा पीट रहे हैं। सारी योजनाएं अधूरी पड़ी हैं। रोड टूटे हैं, बिजली की सप्लाई ठीक नहीं, पानी समय पर नहीं पहुंचता। इसलिए मजबूर होकर काले झंडे दिखाने पड़े। जन समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों से मिले। मगर सरकार व प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि जनसमस्याओं के बारे में बात करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय भी मांगा, लेकिन समय नहीं दिया गया। कांग्रेस भवन में इस दौरान राजेश श्योकंद, सज्जन गैबीपुर, कृष्ण सैनी, विकास टाक, संदीप काकू, गौरव सैनी, संदीप इंदौरा, भजनलाल टाक, संजय सुंडा, राममेहर, अनूप, संदीप अहलावत, प्रशांत नागर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें