फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के बाद उसकी चाची की भी मौत, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरवाला (हिसार)। गांव हसनगढ़ में वीरवार को शादी समारोह में हुए विवाद में 23 वर्षीय योगेश की मौत के बाद शुक्रवार को उसकी 44 वर्षीय चाची चंद्रदेवी की भी मौत हो गई। चंद्रदेवी गोली लगने के बाद हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। उसे छाती व बाएं पांव में दो गोलियां लगी थीं। चंद्रदेवी के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। योगेश व चंद्रदेवी दोनों के शवों का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मामले के संबंध में गांव हसनगढ़ निवासी आरोपी अशोक उर्फ शौकी व भूना निवासी उसके साले सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस शनिवार सुबह अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर बरामद करेगी।
आरोपी अशोक ने किए थे छह फायर
उल्लेखनीय है कि आरोपी अशोक ने अपनी रिवॉल्वर से योगेश पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थी, जिसके चलते योगेश की छाती में गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी, जबकि दो गोलियां मौके पर मौजूद नाते में योगेश की चाची चंद्रदेवी को लगी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी अशोक ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से करीब छह फायर किए। मामले के संबंध में पुलिस ने अशोक उर्फ शौकी, सुमन, प्रेमली, सन्नी व दो अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान हुआ था विवाद
पुलिस को दिए बयान में मृतक योगेश के पिता रमेश ने कहा था कि बुधवार को योगेश के चाचा अजय की शादी थी। शाम को जब घुड़चढ़ी की रस्म हो रही थी उस दौरान अशोक उर्फ शौकी अपनी रिवॉल्वर लेकर आया व आते ही उसने हवाई फायर करने शुरू कर दिए। इस दौरान मृतक योगेश के परिजनों ने अशोक को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। वीरवार दोपहर को जब अजय की बारात चढ़ रही थी, उस समय अशोक अपने रिश्तेदारों के साथ आया और रिवॉल्वर से उसने सीधे योगेश पर फायर कर दिए थे।
विज्ञापन

मृतक महिला के हैं पांच बच्चे
मृतक महिला चंद्रदेवी के पांच बच्चे हैं। इनमें चार बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियां विवाहित हैं। बेटा आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है। वहीं मृतका के पति मजदूरी मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें