फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के ससुराल वालों पर लगाया नाबालिग भांजी की जबरन शादी करने का आरोप, एसपी को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी को शिकायत दी है कि उसकी बड़ी बहन के पति की मौत हो चुकी है और उसकी केवल दो बेटियां हैं। उसकी बहन के ससुराल वालों ने जमीन हड़पने की मंशा से उसकी एक नाबालिग भांजी की शादी जबरदस्ती बंदूक की नोक पर जींद जिले के एक गांव में करवा दी और दो एकड़ भूमि अपने नाम करवा ली। भांजी के कथित ससुराल वाले उसके साथ अत्याचार करते हैं और कथित पति द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौनाचार किया जाता है। उन्होंने शादी गाड़ी, जेवरात, नकदी व सामान के अलावा भूमि भी ले ली है तथा और बड़ी गाड़ी की मांग कर रहे हैं। उसकी भांजी को जान का खतरा है, जिस कारण वह शैशव कुंज में रह रही है। पीड़ित ने एसपी को दी शिकायत में आरोपियों से अपनी बहन व भांजी की जान को खतरा बताया है। उसने बताया कि उसने इसकी शिकायत प्रोटेक्शन अधिकारी को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने प्रोटेक्शन अधिकारी पर आरोप लगाए कि उसने आरोपियों से मिलीभगत करके उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। उसने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें