फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो लोगोें को कुचला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव ढंढूर के समीप सोमवार देर रात सड़क किनारे पैदल चल रहे दो व्यक्तियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनमें से एक ढंढूर निवासी सुखदेव को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल सतनाम का फिलहाल उपचार चल रहा है। मामले की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने सुखदेव के शव का पोस्टमार्टम करवाया। सदर थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ढंढृूर निवासी सुखदेव और सतनाम दोनों पैदल गांव की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों को टक्कर मार दी। इस कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। मगर यहां चिकित्सकों ने सुखदेव को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें