अमर उजाला ब्यूरो
हिसार
गुरुग्राम की 31 साल की एक युवती से हिसार की इंदिरा कॉलोनी का युवक सोनू शादी का झांसा देकर छह साल से रेप करता आ रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
गुरुग्राम के शास्त्री नगर की 31 साल की एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह हिसार की इंदिरा कॉलोनी के सोनू के संपर्क में 2011 में आई थी। सोनू ने उसे शादी का झांसा दिया था। फिर वह एक दिन उसे एक मकान में ले गया था। उसने वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। वह बाद में गुरुग्राम चली गई थी। सोनू उससे शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था। उसने उससे शादी करने की बात कही तो अब वह मुकर गया। उसने कहा कि यदि शादी की बात की तो वह उसे जान से मार देगा। उसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने नामजद के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी सरोज बाला ने बताया कि इस बारे में गुरुग्राम पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला उनके पास भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।