अफीम तस्कर का बढ़ा चार दिन रिमांड
नारनौंद। स्पेशल टास्क फोर्स ने तीन दिसंबर की रात को एक लाख कीमत की अफीम के साथ गिरफ्तार आरोपी को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी गांव बलंभा निवासी वजीर को फिर से पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। दिन दिन के रिमांड पर पुलिस आरोपी से मामले से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं उगलवा सकी थी। इस वजह से पुलिस ने कोर्ट से आरोपी को फिर से रिमांड पर सौंपने की अर्जी दी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। आरोपी वजीर को तीन नवंबर की रात को पुलिस ने एक लाख कीमत की अफीम के साथ गिरफ्तार किया था।