फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरवाला। गांव हसनगढ़ में चोरों ने किरयाणे की दुकान को निशाना बनाते हुए परचून का सामान, फ्रीज, नकदी, काउंटर सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले के संबंध में दुकान मालिक रमेश नैन की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हसनगढ निवासी रमेश नैन ने कहा है कि उसकी कुंभा मार्ग पर किरयाणे की दुकान है। रविवार को वह दुकान को लॉक कर घर चला गया सोमवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। इस दौरान जब उसने दुकान के अंदर देखा तो दुकान में रखा फ्रीज, परचून का सामान, नकदी व अन्य सामान गायब था। उसने इस बारे आसपास पूछा तो कोई सुराग नहीं लगा। बाद में उसने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें