फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड पर लिए गए एएसआई के दामाद को रिमांड के बाद जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला (हिसार)। दौलतपुर मार्ग पर स्थित रामपाल के पुराने सतलोक आश्रम में चोरी करने के मामले में दो दिन के रिमांड पर लिए गए एएसआई कृष्ण कुमार के दामाद मक्खन जाखड़ को पुलिस ने बुधवार सुबह अदालत में पेश किया। यहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी मक्खन से उसकी निशानदेही पर आश्रम से भारी मात्रा में चुराया गया सामान बरामद किया। मक्खन ने अपने ससुर कृष्ण कुमार, साले रवि के साथ मिलकर आश्रम से जनरेटर, दरवाजे, स्टार्टर, कूलर सहित काफी सामान चोरी किया था। आरोपियों को उस समय लोगों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया था जब वे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सतलोक आश्रम से सामान चोरी करके ले जा रहे थे। पुलिस ने मामले के संबंध में बलजीत सिंह की शिकायत पर आश्रम की गार्द में लगे एएसआई कृष्ण कुमार, रवि, मक्खन, विनोद व प्रताप जाखड़ के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस अब तक मामले के आरोपी रवि, विनोद, एएसआई कृष्ण कुमार व मक्खन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें