फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों से नहीं हुआ कोई खुलासा , व्यापारियों ने लगाए काले झंडे, विरोध मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। शहर में लगातार हो रही चोरियों के विरोध में व्यापारियों ने मंगलवार को दुकानों के बाहर काले झंडे लगाए। मार्केट के व्यापारियों ने राजगुरु मार्केट एरिया में प्रदर्शन भी किया। व्यापारियों ने कहा पुलिस चोरों को पकड़कर माल बरामद कराए। पुलिस अब तक किसी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है।
राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर मंगलवार को 1बजे झंडा चौक से विरोध जलूस निकाला। गुस्साए व्यापारियों ने कहा कि सरकार व पुलिस प्रशासन चोरियों को रोकने में नाकाम रहे हैं। व्यापारियों की सुरक्षा रामभरोसे है। चोरों के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं।चोरों में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं है। व्यापारी खुद की सुरक्षा के प्रति आशंकित हैं। पुलिस चोरियों पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिशन ने कहा जल्द चोर नहीं पकडे गए तो आंदोलन को तेज करेंगे।
विज्ञापन

तुरंत इस पर अंकुश लगाकर कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इस रोष प्रदर्शन में प्रधान महेश चौधरी, रवि मेहता, सुरेंद्र बजाज, दर्शन खुराना,राजू मल्होत्रा ऋषिकेश गोयल, कृष्ण चुघ, विक्की महता, प्रदीप सचदेवा, एल डी कटारिया, कृष्ण ढालिया, राजू अरोड़ा व अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

रिमांड के पहले दिन चोरों से कोई खुलासा नहीं
पुलिस ने सोमवार को तीन चोर पकड़े थे। जिन पर चोरी के कई मुकदमे हैं। एसआईटी को इन चोरों से कई वारदातों के सुलझने का भरोसा था। मंगलवार को रिमांड के पहले दिन पुलिस कोई खुलासा नहीं करा सकी है।शहर में हुई चोरी की 16 वारदातों में से पुलिस अब तक एक भी वारदात को हल नहीं कर सकी।

अगर किसी को गलत फंसाकर पुलिस ने अपनी जान बचाने का प्रयास किया तो हम विरोध करेंगे। करीब दो साल पहले राजगुरु मार्केट में पांच दुकानों में लाखों की चोरी हुई थी। आंदोलन के बाद पुलिस ने वारदात हल करने का एलान किया था। दो साल पहले के केस में भी पुलिस अब तक कोई सामान बरामद नहीं करा सकी। हमें माल बरामद कराया जाएगा तब हम मानेंगे।
बजरंग दास गर्ग, प्रधान हरियाणा व्यापार मंडल।

संघर्ष समिति ने किया समर्थन
हिसार जनसंघर्ष समिति के अध्यक्ष गौतम सरदाना ने कहा कि चोरी की इन घटनाओं से व्यापारी वर्ग दहशत में है। व्यापारियों के धरने का समर्थन करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है। अगर यही वर्ग सुरक्षित नहीं रहेगा तो पूरी अर्थव्यवस्था बिगड़ जाएगी। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे व स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था की जाए। पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए।
विज्ञापन


शहर में लगे कैमरों को ठीक करवाने के लिए निगम को निर्देश दे दिए हैं। जहां जरूरत होगी वहां नए कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों के लिए पावर बैकअप के लिए सौर ऊर्जा या अन्य वैकल्पिक पावर सोर्स की व्यवस्था की जाएगी।चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस को भी विशेष निर्देश दिएहैं। सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा, नाइट पेट्रोलिंग तथा नाइट डोमिनेशन जैसी गतिविधियां चलाई जाएंगी।
अशोक कुमार मीणा, डीसी, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें