फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावलवास खुर्द में मामूली बात पर पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रावलवास खुर्द में मामूली कहासुनी में पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जिले के गांव रावलवास खुर्द निवासी वेदप्रकाश (50) को मंगलवार दोपहर को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गांव के रामकुमार और चार अन्य लोगों पर मारपीट कर और लाठियों से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गांव के रामकुमार और चार अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव रावलवास खुर्द के गोबिंद ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव का रामकुमार अपने साले के साथ रात को उनके घर आया था और फिर उन्होंने शराब पी थी। रामकुमार का साला उठकर जाने लगा तो वह नशे में गिर गया, उसके माथे पर चोट लगी थी। उसकी बहन और ननदोई रामकुमार हम पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे थे जबकि वास्तव में वह नशे में गिरकर चोटिल हुआ था। तब किसी तरह मामला शांत हो गया था। गोबिंद ने बताया कि उसका पिता वेदप्रकाश मंगलवार दोपहर को घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। तभी गांव का रामकुमार चार अन्य लोगों के साथ कार में आया। उन्होंने उतरकर मेरे पिता जी से मारपीट करनी शुरू कर दी। वे शोर सुनकर बाहर निकले तो हमलावर गाड़ी में फरार हो गए। वे घायल को सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा। सदर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिहाग ने बताया कि नामजद रामकुमार और तीन-चार अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

..........................................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें