फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर में भी भिड़े दो गुट, पत्थरबाजी कर स्कूटी में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर के जवाहर नगर में भी शनिवार देर रात दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की। इस बीच एक गुट ने वहां एक स्कूटी को भी आग लगा दी गई। मामले की सूचना मिलते ही आदमपुर थाना प्रभारी संदीप कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय निवासियों ने पुलिस पर बरसते हुए कहा कि यहां कई युवाओं ने गुट बनाकर दहशत का माहौल बना रखा है। आए दिन यहां झगड़े होते हैं। आदमपुर थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें