टीका लगवाते जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अधिवक्ता मंदीप बिश्नोई।
- फोटो : Hisar
स्वास्थ्य विभाग की कोरोना टीकाकरण टीम ने शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के सभागार में शिविर लगाया। शिविर में 45 वर्ष से अधिक उम्र के न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और वकीलों को कोरोना संक्रमण से बचाव की वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार सिंघल ने शिविर में पहुंचकर न्यायिक कर्मचारियों को कोरोना टीका लगवाने का आग्रह किया। शिविर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनदीप बिश्नोई सहित 120 से ज्यादा अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने टीका लगवाया। इससे पूर्व भी 19 मार्च को 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के अधिवक्ताओं का भी शिविर के माध्यम से टीकाकरण करवाया गया था। संवाद