हांसी-हिसार। हांसी के शहर थाने में अनुसूचित जाति के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में पूर्व क्रिकेटर युवराज, अभिनेत्री युविका चौधरी व मुनमुन दत्ता के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में साढ़े तीन साल बाद भी जांच एजेंसी ने चार्जशीट पेश नहीं की। इस मामले में हिसार की विशेष अदालत ने अधिवक्ता व शिकायतकर्ता रजत कल्सन की याचिका पर स्टेट क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी व हांसी शहर थाने के प्रभारी को नोटिस जारी कर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। स्टेट क्राइम ब्रांच को 21 दिसंबर को विशेष अदालत में स्टेटस रिपोर्ट पेश करनी पड़ेगी। रजत कल्सन ने बताया कि एससी-एसटी एक्ट के मामलों में अधिकतम साठ दिन के भीतर अदालत में चालान पेश करना होता है परंतु पुलिस ने इस मामले अब तक ऐसा नहीं किया।