फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़-चप्पल कांड : पुलिस ने नहीं सौंपी सीडी वेरिफिकेशन रिपोर्ट, अब 17 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। थप्पड़-चप्पल कांड मामले में बुधवार को एसीजेएम शिफा की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान पुलिस ने सीडी की वेरिफिकेशन रिपोर्ट बुधवार को भी पेश नहीं कर पाई। इस संबंध में पुलिस का जवाब था कि फेसबुक की ओर से उनके पास कोई रिपोर्ट नहीं आई है। उस रिपोर्ट का इंतजार है, उसके आने के बाद रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी। पुलिस ने अदालत से इसके लिए और समय मांगा। इस पर एसीजेएम द्वारा पुलिस को 17 अगस्त तक का समय दिया गया। अब इस मामले में सुनवाई 17 अगस्त को होगी। उल्लेखनीय है कि अदालत ने पुलिस को सीडी की वेरिफिकेशन रिपोर्ट सौंपने के लिए चार अगस्त की तारीख दी थी। मंगलवार को एसीजेएम के अवकाश के होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी, जिस कारण बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान अब सुनवाई के लिए 17 अगस्त का समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें