फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पार्कों पर करीब सवा दो करोड़ रुपये खर्च करेगी परिषद

Thu, 11 Jan 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी नवनिर्माण के बाद ऐसा होगा पार्क का मुख्य एंट्री गेट।
विज्ञापन
हांसी। शहर के पार्कों के नवनिर्माण, मरम्मत, रखरखाव पर परिषद करीब 2.15 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें बागवानी पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं शहीद भगत सिंह पार्क के नवनिर्माण पर 50 लाख रुपये खर्च होंगे। नवनिर्माण से पार्क की कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए बहादुरगढ़ के आर्किटेक्ट से डिजाइन तैयार करवाया गया है।
विज्ञापन

विधायक विनोद भयाना ने बताया कि शहीद भगत सिंह पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य भी जल्द ही शुरू करवाया जाएगा। इस पार्क को महानगर की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसका निर्माण कार्य अगले महीने शुरू होगा। इसकी मुख्य एंट्री पर गेट बनाया जाएगा। पेड़ पौधों के लिए मार्बल पत्थर से ही गमले तैयार किए जाएंगे। स्टेनलेस स्टील की ग्रिल लगाई जाएगी। वहीं पेड़ों के चारों तरफ छोटे पौधे लगाए जाएंगे। बैठने के लिए मार्बल से ही सीट तैयार होंगी।
पार्क में लगी शहीद भगत सिंह व मदन लाल ढींगड़ा की प्रतिमा के पीछे की तरफ एक दीवार बनवाई जाएगी। पार्क में लोगों के बैठने के लिए घास व पेड़ पौधे भी लगवाए जाएंगे। पार्क में यह सभी कार्य अगले चार माह के अंदर पूरे हो जाएंगे। इस विकास परियोजना का भी डिजाइन फाइनल हो चुका है।
विज्ञापन

इन पार्कों पर भी खर्च होगी राशि
इसके अलावा डडल पार्क के नवनिर्माण पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा वार्ड 18 के आदर्श नगर में करीब 16 लाख रुपये से पार्क बनाया जाएगा। मंडी सैनियान में स्थित पार्क में 10 लाख रुपये से सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा शहर के सभी पार्कों में बागवानी से जुडे कार्यों पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

तोरण द्वार का डिजाइन फाइनल हुआ
शहर में जींद चौक पर श्रीश्याम मंदिर के समीप 50 लाख रुपये की लागत से तोरण द्वार का निर्माण करवाया जाएगा। फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। तीन माह के अंदर इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। तोरण द्वार की ऊंचाई लगभग 22 फुट की होगी। द्वार निर्माण में धौलपुर पत्थर प्रयुक्त किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए नगर परिषद के अधिकारी द्वारा राजस्थान के राजमिस्त्री से संपर्क स्थापित कर रहे हैं। तोरण द्वार के ऊपर बड़े अक्षरों में श्री श्याम देवाय नमः अंकित होगा।

जल्दी ही तोरण द्वार व शहीद पार्क का टेंडर लगाकर काम को शुरू करवाया जाएगा। तीन चार महीने में काम पूरा हो जाएगा। हल्के के लोगों से सुंदर शहर बनाने का वादा किया था जो कि जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

- विनोद भयाना, विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें