फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: निगम की फाइनेंस सब कमेटी की बैठक आज, 100 करोड़ के विकास कार्यों को मिलेगी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की सब कमेटी फाइनेंस, कॉन्ट्रेक्ट एंड परचेज एडहॉक कमेटी की बैठक सोमवार को निगम कार्यालय में दोपहर बाद 3 बजे होगी। इस दौरान शहर से जुड़े करीब 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने के लिए बैठक में रखा जाएगा। इन शहर की सफाई व्यवस्था से लेकर सुंदरीकरण से संबंधित प्रस्ताव शामिल हैं। मेयर गौतम सरदाना इस सब कमेटी के चेयरमैन व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी वाइस चेयरमैन हैं। इसके अलावा डिप्टी मेयर जयवीर गुर्जर, पार्षद अनिल जैन व पार्षद जयप्रकाश इस सब कमेटी के सदस्य हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार की तरफ से 18 फरवरी 2023 को दिए गए आदेश के अनुसार 1 से 10 करोड़ रुपये तक एमसी फंड या अन्य फंड होने वाले विकास कार्यों को वित्तीय व प्रशासनिक मंजूरी के लिए फाइनेंस कमेटी से पास करवाने होंगे। बैठक में 11 से 20 नंबर वार्ड का घरों से कचरे उठान और 14 वार्डों की रोड स्वीपिंग के टेंडर को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। अभी तक शहर में 1 से 10 नंबर वार्ड में घरों से कचरा उठाने का कार्य ठेके पर करवाया जा रहा है। बैठक में सफाई कर्मचारियों को समान काम समान वेतन देने का एजेंडा भी रखे जाने की संभावना है।
शहर में बनाए जाएंगे स्वागत द्वार
निगम की तरफ से शहर में कई जगहों पर स्वागत द्वार बनाने की योजना है। हालांकि पहले चरण में सिरसा व दिल्ली रोड के एंट्री प्वाइंट पर ये द्वार बनाए जाने हैं, जिन पर करीब 4.80 करोड़ रुपये खर्च आने की उम्मीद है। इसके अलावा 2.93 करोड़ रुपये की लागत से पड़ाव चौक के नाले के साथ, बरवाला चुंगी से लेकर जिंदल पार्क तक इंटरलॉकिंग व धौलपुर पत्थर लगाने की भी योजना है। इन दोनों कार्यों के एस्टीमेट बैठक में मंजूरी के लिए रखे जाएंगे।
विज्ञापन

इन विकास कार्यों के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे
वार्ड 1 में सेक्टर 14 के सड़कों की मरम्मत और ऑटो मार्केट फेज एक में पार्किंग व सड़क का निर्माण, वार्ड 2 में सेक्टर 14 की विभिन्न सड़कों की मरम्मत, वार्ड 8 में 12 क्वार्टर रोड श्मशान भूमि में कम्युनिटी हॉल का निर्माण और सब्जी मंडी चौक से डबल फाटक तेल डिपो की मुख्य सड़क के साथ लगती अन्य सड़कें, वार्ड 11 में स्वर्ण जयंती पार्क के कम्युनिटी सेंटर व चहारदीवारी का निर्माण, सातरोड़ खास में एनएच 9 के साथ लगती जमीन की चहारदीवारी का निर्माण, वार्ड 13 में अर्बन एस्टेट टू व एमसी-डीसी कॉलोनी की सड़कों की मरम्मत व निर्माण, वार्ड 14 में सेक्टर 13 पार्ट एक व पार्ट दो की सड़कों की मरम्मत व निर्माण, वार्ड 15 में जवाहर नगर की गली 6 से 12 में मास्टिक लेयर बिछाना व सेक्टर 15 में सड़कों का निर्माण और वार्ड 17 में विभिन्न सड़कों का निर्माण के प्रस्ताव भी बैठक में रखे जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें