फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खाली प्लाटों के कूडे व मलबे को लेकर निगम बनाएगा सख्त नियम - महापौर गौतम सरदाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की ओर से सफाई महाअभियान सोमवार को वार्ड-9 में रायपुर रोड आनन्द निकेतन कॉलोनी से महापौर गौतम सरदाना व पार्षद जयप्रकाश की उपस्थिति में शुरू किया गया। इस मौके पर मेयर ने कहा कि खाली प्लाटों को लेकर सदन की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। इस पर सख्त नियम बनाएंगे। सफाई महाअभियान के तहत वार्ड 9 में रायपुर रोड आन्नद निकेतन कॉलोनी से वार्ड की सफाई की गई। जेसीबी की सहायता से मलबा उठाया गया। कॉलोनी में बने पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा। खाली-प्लाटों में कूड़े व मलबे को लेकर अधिकारियों को नोटिस देकर कार्रवाई करने के निदेश दिए। महापौर गौतम ने कहा कि शहर में खाली प्लाटों की संख्या ज्यादा है। जिसमें कूड़ा व मलबा भारी मात्रा में मिलता है। बार बार निगम प्रशासन की ओर से कूड़े व मलबे के चालान किए जाते है। इसके बाद भी लोग कूड़ा डालने से बाज नहीं आते। सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम सख्ती करेगा। महापौर ने कहा कि हाउस की अगली बैठक में खाली प्लाटों को लेकर सख्त नियम बनाए जाएंगे। अगर खाली प्लॉट में कचरा मिला तो प्रॉपर्टी सील की कार्रवाई भी हो सकती है। इस अवसर पर पार्षद डॉ. उमेद खन्ना, अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, जेई अंकुर, पब्लिक हेल्थ के जेई राहुल, संजय दूहन, कार्यकारी मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा, एएसआई राहुल कुमार, रवि सिंदवानी, सुनील लाडवा, आरडब्लू के प्रधान मुकेश यादव, जयवीर सिंह, धर्मपाल मलिक, रत्न सिंह, सुभाष जागड़ा, सुखदेव चहल, ज्ञानीराम पूनीया, बंसी सैनी, यासिन नियाणा, रामेश्वर प्रेम कुमार दरोगा, सोनू कागड़ा सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन प्वाइंटों की गई सफाई
आनंद निकेतन कॉलोनी
आनंद निकेतन कॉलोनी गवर्नमेंट कॉलोनी साइड
पार्षद ऑफिस पास का एरिया
महालक्ष्मी टाइल के साथ
आनंद निकेतन कॉलोनी अंदर मंदिर के साथ
न्यू जवाहर नगर (3 प्वाइंट)
गवर्नमेंट कॉलोनी (2 प्वाइंट)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें