फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घोड़ा फार्म रोड पर बाइक टकराने से हुआ विवाद, बाद में चली गोलियां, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। घोड़ा फार्म रोड पर रेलवे फाटक के पास दो बाइक टकराने के कारण दो युवकों में विवाद हो गया। बाइक सवार ने जब गुस्से में आकर गाड़ी पर पत्थर फेंककर मार तो गाड़ी में सवार एक युवक भी गुस्से में आ गया व उसने फायरिंग करनी शुरू कर दी। एक गोली बाइक सवार युवक के हाथ में लगी। वहीं घोड़ा फार्म रोड निवासी हरिकिशन गोली लगने से घायल हो गया। हालांकि गोली उसकी बाजू के आरपार निकल गई। उसे घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। पुलिस ने मौके से गोली का खोल बरामद किया है। साथ ही घायल के बयान लेकर केस दर्ज कर लिया है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपितों की पहचान में जुटी है। इधर एडीजीपी को सूचना मिली तो उन्होंने आरोपियों का हुलिया बताकर सभी नाकों व पुलिस चौकी व थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें