फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: धान खरीद के लिए एक और मिलर के साथ अनुबंध, उठान में आएगी तेजी

Tue, 10 Oct 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी।
विज्ञापन

अनाज मंडी में धान की खरीद के लिए हैफेड ने एक और मिल के साथ अनुबंध किया है। वहीं अब दो मिल से हांसी व सिसाय मंडी में उठान के कार्य में तेजी आएगी। हैफेड की ओर से तीसरे मिलर के साथ भी अनुबंध करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

सिसाय मंडी में अभी भी उठान का कार्य धीमा है। यहां पर केवल 2 हजार क्विंटल धान का उठान हुआ है। जबकि यहां पर 14 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। हैफेड का कहना है कि बुधवार को यहां पर भी उठान का कार्य शुरू किया जाएगा। अभी तक हैफेड द्वारा केवल एक मिल के साथ अनुबंध होने से अनाज मंडी में धान के उठान का कार्य धीमा चल रहा था। उठान न होने से किसानों को भुगतान भी नहीं हो रहा था। वहीं अब हैफेड ने सिसाय की कृष्ण राइस मिल के साथ अनुबंध किया है। इससे पहले मोठ की लांबा राइस मिल के साथ अनुबंध हो चुका है। अब दोनों मिल द्वारा उठान किया जा रहा है। मंडी में उठान के कार्य में तेजी भी आई है। हैफेड का कहना है कि तीसरी मिल के साथ अनुबंध की प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को रजिस्ट्रेशन होने की संभावना है। उसके बाद तीसरी मिल द्वारा भी उठान किया जाएगा। धान की खरीद शुरू हुए 16 दिन हो गए हैं। मंडी में खरीद 25 सितंबर से शुरू हो गई थी। शुरुआत में कोई मिलर न मिलने के कारण उठान शुरू नहीं हो सका था। बीते सप्ताह मोठ लोहारी के एक मिलर के साथ हैफेड ने अनुबंध किया था। जिसके बाद उठान शुरू हुआ था। बता दें कि अनाज मंडी में पीआर धान के साथ बासमती धान की आवक होती है। बासमती धान की खरीद कौन सी एजेंसी करेगी यह अभी तय नहीं हुआ है। सिसाय मंडी में केवल पीआर धान ही आता है। इसके अलावा नारनौंद में तीन जगहों पर खरीद हो रही है। नारनौंद की अनाज मंडी, मोठ लोहारी व खेड़ी लोहचब सब यार्ड सेंटर। नारनौंद में धान की खरीद हैफेड व हरियाणा स्टेट वेयर हाउस कॉर्पोरेशन द्वारा की जा रही है। मोठ लोहारी व खेड़ी लोहचब में धान की खरीद हैफेड द्वारा ही खरीद की जा रही है। यहां बाजरा की खरीद नहीं हो रही। हांसी की अनाज मंडी में 12 हजार 400 क्विंटल बाजरा की खरीद हो चुकी है। जिसमें से 11 हजार क्विंटल का उठान हो गया है।
विज्ञापन


अनाज मंडी आवक खरीद उठान

हांसी 19800 क्विंटल 19000 क्विंटल 8000 क्विंटल

सिसाय 16000 क्विंटल 14000 क्विंटल 2000 क्विंटल

एक और मिल के साथ अनुबंध किया गया है। तीसरी मिल के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। जल्दी ही उठान के कार्य में तेजी आएगी।- बबली, मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें