फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुबंध कर्मी की छुरी से वारकर हत्या, छुड़ाने की कोशिश करने पर पिता के सिर पर वार , माता के हाथ तोड़े

विज्ञापन
हिसार। मृतक सुनील का फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। डोभी गांव की ढाणी में वीरवार देर रात घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने 26 वर्षीय बिजली निगम में अनुबंधित कर्मचारी सुनील की छुरी से वारकर हत्या कर दी। इस दौरान बचाव के लिए आए उसके पिता के सिर में चोट मारी तो मां के डंडों से वारकर दोनों हाथ तोड़ दिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, वारदात के बाद से मृतक सुनील की पत्नी लापता है। मृतक के परिजनों ने उसके और बिहार के रहने वाले युवक अतुल पर हत्या की वारदात में शामिल होने का शक जताया है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई अनिल के बयान पर सुनील की पत्नी, अतुल और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शादी से पहले अतुल के साथ चली गई थी सुनील की पत्नी
पुलिस को दी गई शिकायत में अनिल ने बताया कि ताऊ रामकुमार करीब 22 साल से गांव सोनू के खेतों में काश्त करते हैं। दो साल पहले खेत में ढाणी बनाई थी और पत्नी बिमला, बेटे सुनील और पुत्रवधू के साथ वहीं पर रह रहे हैं। बड़ा बेटा कुलवंत गांव में रहता है। वीरवार देर रात तीन-चार नकाबपोश उसके घर में घुस आए और छुरी से सुनील की हत्या कर दी। सुबह करीब चार बजे मुझे पता चला तो ढाणी में गया। इस दौरान ताऊ रामकुमार और ताई बिमला लहूलुहान हालत में पड़े थे। सुनील की पत्नी लापता थी। अनिल ने बताया कि शादी से पहले भिराणी गांव की रहने वाली सुनील की पत्नी बिहार के युवक अतुल के साथ चली गई थी। 12 सितंबर 2021 को सुनील की उसके साथ शादी हुई। शादी के बाद अतुल ने सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में याचिका दायर की थी। उस समय महिला ने सुनील को ही अपना पति माना था। हमें शक है कि सुनील की हत्या अतुल ने अपने साथियों के साथ की है। वारदात में सुनील की पत्नी भी शामिल हो सकती है क्योंकि वह घर से लापता है।
डोभी निवासी सुनील की हत्या के मामले में परिजनों के बयान पर मृतक की पत्नी, अतुल और अन्य के खिलाफ हत्या और मारपीट का केस दर्ज किया है। मामले की हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रहे हैं। - इंस्पेक्टर मंदीप, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें