फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिजली निगम की गलतियां का खामियाजा भुगत रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दो माह से पुराने शहर के 30 फीसदी क्षेत्रों में बिजली बिल न पहुंचने से 60 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान हैं। आलम यह है कि बिल न मिलने से लोग एसडीओ कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं। जिन क्षेत्रों में बिल पहुंचे है उनमें त्रुटियां देखने को मिल रही हैं। 45 फीसदी उपभोक्ता बिजली बिल अधिक आने से परेशान हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पहली बार 51 हजार, 40 हजार रुपये का बिजली बिल आया है, जबकि बीते माह के बिजली बिल का भुगतान समयानुसार कर दिया गया था। आरोप यह भी है कि एसडीओ कार्यालय में पहुंचने के बावजूद बिजली बिल की त्रुटियों का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है।

शहर के 10 क्षेत्रों में नहीं पहुंचे बिजली बिल
शहर के मुख्य रूप से 10 क्षेत्र ऐसे है, जिनमें अभी तक बिजली बिल नहीं पहुंचे है, जिनमें डोगरान मोहल्ला, सैनियान मोहल्ला, बड़वाली ढाणी, ऑटो मार्केट, जवाहर नगर, डिफेंस कॉलोनी, मुलतानी चौक, ठंडी सड़क, मिल गेट, 12 क्वार्टर के अधिकांश हिस्से शामिल हैं।
विज्ञापन


बिजली बिल न पहुंचने के कारण
3 साल पहले हिसार सर्कल में कुछ सब डिविजन नए बनाए गए थे, जिनमें डिविजन नंबर-1 में मॉडल टाउन व सेक्टर 1-4 शामिल हैं। डिविजन नंबर-2 में बाडोपट्टी, खेड़ी चौपटा व आजाद नगर सब-डिविजन बनाए गए थे। लेकिन क्षेत्रों के अनुसार दस्तावेज अलग-अलग नहीं किए गए। इस साल सब-डिविजन अनुसार दस्तावेजों को अलग करने की प्रक्रिया शुरू हुई है, जिस कारण बिजली बिल बनने में देरी हो रही है।

लोड घटा, अघोषित बिजली कट बढ़े
बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार बारिश के कारण हिसार सर्कल में बिजली का लोड घटा है। वहीं उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कट सता रहे हैं, जिनमें आउट साइड मोरी गेट, ढाणी बडवाली, नामदेव धर्मशाला, राजगुरु मार्केट व नागोरी गेट के अधिकांश हिस्से में बिजली कट से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


नए सब-डिविजन बनाने के कारण दस्तावेजों को अलग किया जा रहा है, जिस कारण बिजली बिल जारी करने में देरी हो रही है। जल्दी ही प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा। जितनी बिजली यूनिट की खपत हो रही है उतना ही बिल भेजा रहा है। - ओमबीर, एसई, हिसार सर्कल, बिजली निगम।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें