फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहीद भगत सिंह पार्क के पास बन रहे सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य रोका

विज्ञापन
हांसी इस जगह पर बनना है सार्वजनिक शौचालय।
विज्ञापन
हांसी। शहीद भगत सिंह पार्क के समीप परिषद द्वारा बनवाए जा रहे सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य को रोक दिया है। आसपास के लोगों ने कहा कि शौचालय को थोड़ी दूरी पर बनाया जाए। ताकी इससे आने वाली दुर्गंध से लोगों को परेशानी न हो। मामले को लेकर परिषद के अधिकारी निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

शौचालय निर्माण के लिए जेसीबी मशीन पहुंच गई थी और खुदाई का कार्य शुरू कर दिया था। इस दौरान वहां एक मिल्क बूथ सेंटर के संचालक ने आपत्ति जताई। उसका कहना था कि शौचालय को बूथ से दूरी पर बनाया जाए। ताकी शौचालय से आने वाली दुर्गंध से वहां लोगों को समस्या न हो। जिस पर वहां काम कर रहे कर्मचारी काम को बीच में छोड़ कर लौट गए। अब परिषद अधिकारियों द्वारा वहां पर निरीक्षण कर जगह का चयन किया जाएगा। बता दें कि शहर के मुख्य बाजारों व मुख्य मार्गों पर अभी तक एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। पीएनबी बैंक के सामने शहीद भगत सिंह पार्क के साथ व आंबेडकर चौक के समीप इन शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए भिवानी व हांसी की फर्म को टेंडर दिया गया है। नगर परिषद द्वारा छह जगहों पर सार्वजनिक शौचालय बनाने की योजना है।
-

मैं वहां वीटा बूथ चलाता हुं। यहां दूध व दूध से बने उत्पादों का काम है। इसलिए मैंने उनसे कहा कि थोड़ी दूरी पर बना लें।
- सर्वेश सैनी, बूथ संचालक



सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया था। वहां लोगों ने इसको लेकर आपत्ति जताई। जिस पर काम रोक दिया गया। जेई को मौके पर भेज कर निरीक्षण करवाएंगे।- प्रवीण ऐलावादी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें