फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: शहर में तीन जगह इसी माह होगा सर्विस मार्ग का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की तरफ से कैंट, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान व राजकीय महिला महाविद्यालय के सामने सर्विस मार्ग का निर्माण कार्य इसी महीने शुरू कर दिया जाएगा। करीब 2 किलोमीटर लंबे बनने वाले अलग-अलग सर्विस मार्ग को बनाने में करीब 5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सर्विस मार्ग के न होने से कैंट के सामने स्थित कॉलोनियों के लोगों और दोनों शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2013 में एनएचएआई ने हिसार से रोहतक करीब 100 किलोमीटर लंबे फोरलेन रोड का निर्माण शुरू किया था। दो साल यानी वर्ष 2015 में यह मार्ग बनकर तैयार हुआ था। कैंट के सामने रिहायशी एरिया है। ऐसे में यहां सर्विस रोड का निर्माण किया जाना था, मगर 2015 से अब तक सर्विस मार्ग अधूरा पड़ा है। इसके अलावा हिसार-रोहतक फोरलेन रोड पर जीजेयू के पास राजकीय बहुतकनीकी व राजकीय महिला महाविद्यालय स्थित है। मगर दोनों शिक्षक संस्थानों के आगे सर्विस रोड नहीं है। काफी वर्षों से इन तीनों जगहों पर सर्विस रोड निर्माण की मांग उठाई जा रही है।



कैंट के सामने करीब 400 मीटर का हिस्सा पड़ा अधूरा

कैंट के सामने रिहायशी एरिया की तरफ से सर्विस रोड का करीब 400 मीटर का हिस्सा अधूरा पड़ा है, जिससे अब बनाया जाएगा। इसके अलावा राजकीय बहुतकनीकी संस्थान व राजकीय महिला महाविद्यालय के आगे करीब 1.5 किलोमीटर लंबा सर्विस रोड बनाया जाएगा। रोड की चौड़ाई साढ़े 5 मीटर होगी। रोड के साथ-साथ बरसाती नाला भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन




अमर उजाला ने उठाया मुद्दा, सिरे तक चढ़ाया

अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। एनएचएआई ने इस सर्विस रोड के निर्माण को लेकर अपने हाथ खड़े कर दिए थे। इस पर अमर उजाला ने इस समाचार को 20 दिसंबर 2021 के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस समाचार के प्रकाशित होने के बाद 24 दिसंबर को हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद बृजेंद्र सिंह व तत्कालीन उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने एनएचएआई को सर्विस रोड का निर्माण करवाने के आदेश दिए थे।
सर्विस रोड निर्माण को लेकर टेंडर अलॉट कर दिया है। एजेंसी इस माह में काम शुरू कर देगी। उम्मीद है कि एक माह यह काम पूरा भी हो जाएगा। - विपिन मंगला, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें