हरियाणा के जींद में जानलेवा हमला, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में विचाराधीन कैदी की बीमारी से पीजीआई रोहतक में मौत हो गई।
गांव नाडा हिसार निवासी मनदीप गत 18 अप्रैल के मामले में वांछित था। उस पर सदर थाने में जानलेवा हमला, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था।
मनदीप की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजा गया था। कुछ दिनों से वह बीमार चल रहा था।
इसके चलते उसे रोहतक जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था। उसका इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा था। मंगलवार रात उपचार के दौरान मनदीप की मौत हो गई।