हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा शनिवार को बकाया बिल वसूली का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत निगम की टीम ने हिसार शहरी क्षेत्र में छापे मारे। इस दौरान बिजली बिल न भरने पर 25 कनेक्शन काटे गए।
बिजली निगम का कहना है कि शहरी एरिया में 4500 बड़े बिजली उपभोक्ताओं के 6.10 करोड़ के बिल बकाया है। निगम ने बिल वसूली के लिए 11 टीमें बनाई हुई है। सभी टीमों के जेई को इंचार्ज बनाए गए है। शनिवार को बिजली निगम की टीम ने अर्बन एस्टेट, राजगुरु मार्केट, नागोरी गेट सहित शहर में अन्य जगह बकायदारों के बिजली कनेक्शन काटे। इस दौरान टीम ने 25 बिजली कनेक्शन काटे हैं। इनमें एक भाजपा नेता का भी बिजली कनेक्शन काटा है।
बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार जिनके कनेक्शन काटे हैं उनमे से अधिकतर उपोभोक्ताओं के बिल 25 हजार से ज्यादा बकाया थे। बिल कटने के बाद ही पांच दुकानदारों ने पेंमेट जमा करवा दी है। एक टीम ने सुशीला भवन रोड और आसपास के एरिया में करीब दस कनेक्शन काटे हैं।