फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से ही 2024 के बदलाव की राह तैयार होगी - दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आदमपुर उपचुनाव कांग्रेस की जीतेगी। आदमपुर की जीत विधानसभा 2024 की बदलाव की नींव तैयार करेगी।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इनेलो पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। यह लोग हमेशा बीजेपी के साथ रहते हैं। राज्यसभा के उपचुनाव में भी इनेलो ने भाजपा को ही वोट दिया था। राष्ट्रपति चुनाव हो उपराष्ट्रपति चुनाव सभी जगह इन लोगों ने भाजपा को वोट दिया। ऐसे लोग किस मुंह से विपक्ष को एकजुट करने की बात करते हैं।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि यह सीट कांग्रेस की थी, कांग्रेस की ही रहेगी। कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया। उन्होंने आदमपुर की जनता के साथ भी धोखा किया है। आदमपुर की जनता पर चुनाव थौपने का काम किया है। अच्छी वोट से कांग्रेस यहां से जीतेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, पूर्व मंत्री संपत सिंह, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, पूर्व विधायक कुलबीर बेनीवाल, पूर्व विधायक रामभगत शर्मा, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, धर्मबीर गोयत, एडवोकेट योगेश सिहाग, राजेंद्र सूरा, छत्रपाल सोनी, सुमन शर्मा, जस्सी पेटवाड़, अनिल मान, हनुमान वर्मा, विजेंद्र हुड्डा, अशोक गोयल मंगालीवाला, संतोष जून, संतोष निबंल, कमलेश श्योराण आदि उपस्थित रहे।
पिकनिक मनाने आते हैं कुलदीप बिश्नोई
इस मौके पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कर्ण सिंह राणोलिया ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई तो चुनाव में आदमपुर में पिकनिक मनाने आते हैं। चुनाव के बाद गायब हो जाते हैं। यह लोग विदेशी नागरिकता लेने के प्रयास में हैं। कुलदीप के पास 200 करोड़ की विदेशों में बेनामी संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें