फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के बाद कांग्रेस पार्टी दिल्ली एम्स में भर्ती हो जाएगी : नायब सिंह सैनी

Thu, 03 Oct 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार  में भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के लिए प्रचार करने पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी मंच पर
विज्ञापन
हिसार। हिसार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के समर्थन में बुधवार को सैनियान मोहल्ला व महाबीर काॅलोनी में जनसभाएं आयोजित की गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग झूठे वादों व झूठे झांसे के साथ हमें लूटने के लिए चुनाव मैदान में हैं, इसलिए सभी को एकजुट होकर कांग्रेस को सबक सिखाना है। 5 अक्तूबर को वोटिंग के बाद उसी शाम कांग्रेस पार्टी दिल्ली एम्स में भर्ती हो जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में बिना पर्ची और बिना खर्ची नौकरियां दीं। कांग्रेस किस प्रकार से नौकरियां देगी, यह कांग्रेस प्रत्याशियों के वायरल वीडियो बता रहे हैं। ऐसे में क्या जनता कांग्रेस का साथ देकर वही दौर वापस लाना चाहेगी। खुद एक गरीब परिवार का बेटा हूं, इसलिए गरीबों व का दर्द अच्छी तरह से जानता हूं। सीएम ने कहा, मैंने जो घोषणाएं की हैं, उन पर अमल किया है, ताकि जरूरतमंदों को उनका लाभ मिल सके। कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा मेरी घोषणाओं का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि ये घोषणाएं मात्र एक ट्रेलर हैं, असली फिल्म तो 8 अक्तूबर के बाद शुरू होगी।
भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि पिछले दस सालों में हमने हिसार में वो काम करके दिखाए, जिनके बारे में पहले कभी सोचा नहीं गया। आज हिसार का नाम देश के मानचित्र पर एक विकसित शहर के रूप में उभर कर सामने आया है। तीसरी बार विधायक बनने के बाद वो हिसार को विकास के पथ पर और आगे लेकर जाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें