फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टोहाना के उपमंडल अधिकारी से अभद्र व्यवहार की निंदा

विज्ञापन
हिसार- ​बैठक करते हरियाणा पॉवर इंजीनियर एसोसिएशन के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा पॉवर इंजीनियर एसोसिएशन की हिसार जोन की आपात बैठक मंगलवार शाम को विद्युत नगर ऑफिसर क्लब हिसार में हुई। बैठक में कर्मचारियों ने आरोप लगाए कि कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने मंगलवार को जाखल किसान विश्राम गृह में आयोजित जनता दरबार में बिजली निगम टोहाना ग्रामीण क्षेत्र के उपमंडल अधिकारी अमित यादव को बेवजह गाली दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि मंत्री देवेंद्र बबली ने उपमंडल अधिकारी को धमकाया है एवं अभद्र व्यवहार भी किया है। कर्मचारियों ने इसकी कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन

बैठक में हरियाणा पॉवर इंजीनियर एसोसिएशन हिसार के सचिव हितेंद्र बजाज ने बताया कि देवेंद्र बबली ने जिस काम के लिए अधिकारी को अभद्र भाषा व गाली का प्रयोग किया वह काम निगम पालिसी के अनुरूप बिना डिपॉजिट एस्टिमेट बनाए नहीं किया जा सकता। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित हरियाणा पॉवर इंजीनियर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विजेंद्र लांबा ने बताया की जब तक देवेंद्र बबली इस प्रकरण में सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते अपने कहे शब्द वापस नहीं लेते तब तक उनके खिलाफ हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। बैठक में हिसार व फतेहाबाद जिले के सैकड़ों इंजीनियर्स जिसमे राजेश मदेरणा, संदीप, सत्यप्रकाश, राजेश, रवींद्र, हितेंद्र, मुकेश, अमित, आशीष, प्राग, सलाउदीन, होशियार सिंह जाखड़, अश्वनी, राहुल, दीपक, विजय, साहिल आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें