सातरोड के पास निर्माणाधीन आरओबी पर स्लैब डालता कर्मचारी।
हिसार। सातरोड के पास साउथ बाईपास पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर सोमवार को कंक्रीट की स्लैब डाली गई। यह आरओबी की आखिरी स्लैब है।
अब इस स्लैब को कम से कम 20 दिन के लिए सूखने को छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद इस पर तारकोल की सड़क बनाई जाएगी। आरओबी की डेडलाइन 31 अगस्त को पूरी होगी। हालांकि इस डेडलाइन तक भी आरओबी का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना काफी कम है।