ढंढूर में लीगेस वेस्ट का निरीक्षण करते निगमायुक्त प्रदीप दहिया। साथ में चीफ इंजीनियर रामजीलाल व
- फोटो : Hisar
हिसार। नगर निगम की तरफ से आजाद नगर में कंपोस्ट प्लांट शुरू किया जाएगा। इस प्लांट में गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी। निगम ने जल्द से जल्द यहां कंपोस्ट प्लांट में गड्ढे बनाने के आदेश दिए हैं।
नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने रविवार को दो कंपोस्ट प्लांट व लीगेसी वेस्ट का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने मधुबन पार्क में बने कंपोस्ट प्लांट के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्लांट में ज्यादा से ज्यादा गीले कचरे की कंपोस्ट खाद तैयार करवाई जाए। वहीं उन्होंने आजाद नगर में बने कंपोस्ट प्लांट का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अधिकारियों से पिट तैयार करवाने का कहा ताकि यहां गीले कचरे से खाद बनाई जा सके। इसके अलावा वह ढंढूर स्थित लीगेसी वेस्ट की साइट पर गए। यहां उन्होंने जल्द से जल्द लीगेसी वेस्ट का खत्म करवाने के आदेश दिए। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अच्छी रैंकिंग के लिए शहरवासी शहर को साफ रखने में नगर निगम का साथ दें। कूड़ा खुले में ना डालें। गीला और सूखा कचरा अलग-अलग दें ताकि कूड़े का निपटान सही ढंग से हो सके।