फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कमीशन एजेंट पर दिव्यांग फेरीवाले से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नई फल मंडी में शुक्रवार सुबह एक दिव्यांग फेरीवाले के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिला उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के बांगरमऊ तहसील क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय राजकिशोर पुत्र अशर्फी लाल करीब आठ माह से न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन में रह रहे हैं। वह शहर की नई सब्जी मंडी से फल-सब्जी खरीदकर मोहल्लों में बेचते हैं। राजकिशोर ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह मंडी में प्याज खरीद रहे थे। इसी दौरान एक कमीशन एजेंट ने निर्धारित नौ प्रतिशत के बजाय दस प्रतिशत कमीशन काट लिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एजेंट ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इससे राजकिशोर घायल होकर लहूलुहान हो गए। घायल अवस्था में परिजनों और चाचा अनंत राम ने उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। राजकिशोर ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मंडी चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें