फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर विधायक भयाना के खिलाफ की टिप्पणी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। विधायक विनोद भयाना ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ व्यक्तिगत पोस्ट डालने पर एक युवक के खिलाफ एसपी नितिका गहलोत को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया है। विधायक ने शिकायत में लिखा कि हांसी के चार कुतुब निवासी हिमांशु कांगड़ा ने मेरी छवि एवं सिख संप्रदाय से संबंधित धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन

भयाना ने बताया कि हिमांशु ने एक वीडियो बना कर स्नैपचेट पर पोस्ट की, जिसमें मेरी फोटो के साथ छेड़छाड़ कर यह मजाक बनाते हुए बोल रहा है कि वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह इस भयाना के मुंह कभी ना लगे। पुलिस ने 204, 295ए, 500 के तहत मामला दर्ज किया है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने, मानहानि करने का केस दर्ज किया है। बता दें कि 13 नवंबर को हांसी में बाबा बंदा सिंह बहादुर का 76वां दीवान महोत्सव का धार्मिक समागम आयोजित किया गया था। इसमें सीएम मनोहर लाल भी आए थे। इस कार्यक्रम में हांसी के स्थानीय विधायक विनोद भयाना भी शरीक हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें