फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: पटाखे की अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई, 645 किलो पटाखा व 52 किलो बारूद मिला

Mon, 12 Sep 2022 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी, हिसार (हरियाणा)

सार

खेत में बने नौ कमरों के मकान में बिना लाइसेंस चल पटाखे की फैक्टरी रही थी। मामले में मालिक के पिता को काबू किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में सिवानी मंडी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने सोमवार को सिवानी के एक खेत में बिना लाइसेंस एक मकान के नौ कमरों में चल रही पटाखा फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान अवैध फैक्टरी से 645 किलो पटाखा, 52 किलो बारूद, 10 किलो पोटाश, 22 किलो कोयला चूर्ण व 16 किलो सफेद मिट्टी समेत अन्य सामान बरामद किया गया।

 

पुलिस ने मौके से फैक्टरी मालिक के पिता को गिरफ्तार किया है। छानबीन में पता लगा कि फैक्टरी मालिक ने अनाज मंडी के पीछे सिवानी मंडी के पते पर पटाखा स्टोरेज का लाइसेंस ले रखा था और उसकी ही आड़ में अवैध फैक्टरी चला रहा था।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक राजबीर सीएमएफएस रोहतक, कृष्ण कुमार फायरमैन सिवानी, सुनील कुमार प्रभारी गुप्तचर विभाग भिवानी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने रूपाणा रोड सिवानी स्थित एक खेत में बने मकान पर छापा मारा। नौ कमरों के मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने का कारोबार चल रहा था।

 

पुलिस पूछताछ में फैक्टरी मालिक के पिता ने बताया कि यहां यूपी के कारीगर मजदूरी पर पटाखे बनाने का काम करते हैं। इस दौरान जब पुलिस ने फैक्टरी का लाइसेंस मांगा तो उसने अनाज मंडी सिवानी के पीछे गोदाम में पटाखे स्टोर करने का लाइसेंस दिखाया। जांच में सामने आया कि फैक्टरी में अग्नि रोधक उपकरण तक नहीं थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें