फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मिर्जापुर चौक पर क्लोवर लीफ निर्माण पर छाए आशंका के बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में निर्माणाधीन हवाई के पास मिर्जापुर चौक पर प्रस्तावित क्लोवर लीफ (बड़ा गोल चक्कर) के निर्माण पर आशंका के बादल छाए गए हैं। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इसके लिए राज्य सरकार से जमीन उपलब्ध करवाने की मांग की है। एनएचएआई के अधिकारियों की मानें तो अगर उन्हें राज्य सरकार जमीन उपलब्ध करवा देती है तो वह इसका निर्माण करवा देंगे।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पिछले वर्ष केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने उनके सामने मिर्जापुर चौक पर क्लोवर लीफ का निर्माण करवाने की मांग रखी थी, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति दे दी थी। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने तर्क दिया था कि एयरपोर्ट पर भविष्य में कार्गों की गतिविधियां भी होंगी, जिस कारण यहां बड़े ट्रक व ट्रालों का काफी आवागमन होगा। क्लोवर लीफ के बनने से उन्हें गुजरने में आसानी होगी और इससे यातायात भी बाधित नहीं होगा।
एनएचएआई का तर्क
एनएचएआई के अधिकारियों की मानें तो जिस प्वाइंट पर क्लोवर लीफ का निर्माण करवाने की मांग की जा रही है, वहां एयरपोर्ट का कोई एंट्री या एग्जिट गेट नहीं है। इस कारण से यहां क्लोवर लीफ का निर्माण करने का कोई तर्क नहीं बनता। अगर फिर भी राज्य सरकार यहां क्लोवर लीफ बनवाना चाहती है तो वह इसके लिए उन्हें जमीन उपलब्ध करवा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें