हिसार। बरवाला के वार्ड-19 में 11 वर्षीय छात्र ने शुक्रवार देर रात घर में फंदा लगा जान दे दी। उसका शव कमरे में छत की कड़ी से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोपहर बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची।
एएसआई मनमोहन सिंह ने बताया कि सुभाष का बेटा अंकुश चौथी कक्षा में पढ़ता था। अंकुश चार बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों ने बताया कि अंकुश पढ़ाई में कमजोर था, जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशानी रहता था। उसने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। शुक्रवार शाम को सभी खाना खाने के बाद सो गए। रात को जब सुभाष उठा और कमरे के अंदर गया तो देखा की अंकुश का शव कड़ी पर परने के जरिये लटक रहा था। शनिवार को चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। बरवाला पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की है।