फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एक हजार करोड़ के विकास का दावा, जिला बनने के कसक बरकरार

Fri, 06 Sep 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी हिसार रोड पर टीप्वाईंट पर बने गीता चौक। संवाद
विज्ञापन
हांसी। बीते वर्षों में विधायक विधायक विनोद भयाना ने खूब नारियल फोड़े। भयाना गलियों से लेकर मुख्य रोड व अन्य छोटी-बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास सहित पूरे हलके में 1 हजार करोड़ के विकास कार्यों का दावा कर रहे हैं।इसी के दम पर वह चुनाव में उतरे हैं।
विज्ञापन

शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे को फोरलेन करने व सभी मुख्य मार्गों को नया बनाया गया। भयाना के कार्यकाल में ही स्टेडियम व औद्योगिक सेक्टर को मंजूरी मिली। दोनों के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। वहीं लघु सचिवालय में दूसरे तल का निर्माण और नया विश्राम गृह बनवाया गया। पेयजल समस्या से राहत दिलाने के लिए नए जलघर में एक और वाटर टैंक का निर्माण कार्य कराया। जलघरों में पानी की कमी न हो इसके लिए भाखड़ा से पानी लाने की योजना बनाई। वहीं शहर के चौक-चौराहों को सुंदर बनवाया। हिसार की तरफ से एंट्री करने पर गीता चौक बनवाया। फिलहाल हिसार या दिल्ली की तरफ से शहर के अंदर घुसते ही साफ शहर की छवि दिमाग में आती है।
ये समस्याएं अब भी बरकरार
- बसेहारा पशुओं का हर चौक-चौराहे पर देखा जा सकता है, जो हादसों का कारण बनते है।
- सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं। शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं।
- नागरिक अस्पताल की हालत नहीं सुधरी। अस्पताल आज भी रेफरल अस्पताल के तौर पर जाना जाता है।
-

युवाओं के लिए महाविद्यालयों में न तो पढ़ाई की अच्छी व्यवस्था है और न ही कोई नया शिक्षण संस्थान मिला। रोजगार के अवसर लाने के लिए शहर में कुछ नया नहीं हुआ। नागरिक अस्पताल की हालत तो और खस्ता हो गई। - राहुल मक्कड़, 2019 में उम्मीदवार
विज्ञापन



-
विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाऊंगा। बीते पांच वर्ष में हांसी में विकास के बहुत कार्य करवाए हैं। लोग मान रहे हैं कि इससे पहले कभी हलके में इतना विकास नहीं हुआ। जो काम रह गए हैं उन्हें फिर से विधायक बनने पर पूरा करवाउंगा।
विज्ञापन

- विनोद भयाना, विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें