बरवाला। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत शनिवार सुबह 10 बजे बरवाला पहुंचेंगे और एक घंटे के दौरे के दौरान नई कोर्ट का उद्घाटन करेंगे। वे हेलीकॉप्टर से जीरी मंडी स्थित हेलिपेड पर उतरेंगे और सीधे प्रशासनिक भवन पहुंचेंगे। परिसर में पौधरोपण के बाद सीजेआई नई कोर्ट का उद्घाटन करेंगे और न्यायिक परिसर के नए भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जाएंगे। बरवाला में कोर्ट के लिए करनाल और हिसार से आए नए जजों ने सीजेआई दौरे की तैयारियों का जायजा लिया।