हिसार। नागरिक अस्पताल की एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण सोमवार को दिनभर मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। मशीन खराब होने के कारण लोगों को बाहर से एक्स-रे करवाने पड़े। हालांकि इस बारे में अधिकारियों को बता दिया गया लेकिन समाधान नहीं निकला। बाद में एक्स-रे कक्ष के बाहर मशीन खराब का नोटिस लगा दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन चलाई गई। कुछ मरीजों के एक्स रे हुए लेकिन अचानक मशीन गर्म होने के चलते बंद हो गई। बता दें कि कार्य दिवस में 100 से अधिक मरीजों के एक्स-रे होते हैं। संवाद