हिसार। नागरिक अस्पताल में दो डाइटिशियन की नियुक्ति हुई है। अब अस्पताल में भर्ती मरीजों को डाइटिशियन से परामर्श के बाद खाना दिया जाएगा। हालांकि इस से पहले मरीजों को अस्पताल प्रशासन की तरफ से खाना दिया जाता है, लेकिन अब डाइटिशियन की देखरेख में खाना दिया जाएगा। डाइटिशियन की नियुक्ति से पहले दोनों पद खाली पड़े थे।
डाइट चार्ट बनेगा
नागरिक अस्पताल की डाइटिशियन ने बताया कि अस्पताल परिसर के अंदर भर्ती मरीज को क्या बीमारी है। मरीज को जो बीमारी होगी उसके देखते हुए मरीज का डाइट चार्ट बनाया जाएगा। उस चार्ट के आधार पर ही मरीज को दोपहर और रात का खाना दिया जाएगा। सुबह के समय मरीजों को दूध और बिस्कुट दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शुगर के मरीजों का अलग से डाइट चार्ट बनाया जाएगा। मरीज को छुट्टी देने के समय भी उसको डाइट चार्ज कर बनाकर दिया जाएगा ताकि वह घर पर उसी डाइट चार्ट के अनुसार खाना ले सकें।